देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गौरव आज एक बार फिर पूरे देश के सामने उजागर हुआ, जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय Narendra Modi जी ने अपने भाषण में माँ नंदा देवी को नमन करते हुए पावन नंदा देवी राज जात यात्रा की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख किया।
इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी द्वारा प्रधानमंत्री जी को नंदा राज जात यात्रा का स्मृति चिह्न भेंट किया गया, जो हमारी आस्था और परंपराओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
यह पहल निश्चित रूप से आगामी नंदा देवी राज जात यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को और अधिक गति प्रदान करेगी। केंद्र एवं राज्य सरकार इस दिव्य यात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध हैं तथा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे यह आस्था का महापर्व और भी दिव्य एवं ऐतिहासिक बन सके।
0 20 1 minute read




