उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनयूथसामाजिक

ATS कॉलोनी मामला देहरादून

अध्यक्ष एटीएस, रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएसन, देहरादून

आज दिनांक 25.12.2025 को एटीएस हेवनली फुटहिल कॉलोनी, देहरादून की सामान्य निकाय बैठक (जीबीएम) सम्पन्न हुई जिसमें लाये गये प्रमुख बिन्दु निम्न हैं-

दिनांक 19.12.2025 को कॉलोनी में एक अत्यंत गंभीर, सुनियोजित एवं आपराधिक घटना घटित हुई, जिसमें श्री पुनीत अग्रवाल, अपनी थार कार में अपने वाहन चालक नवीन के साथ, शराब के नशे में धुत होकर, रवा के माननीय अध्यक्ष श्री अजय सिंह के निवास के आसपास जानबूझकर दहशत फैलाने की नीयत से अत्यधिक तेज आवाज में गाने बजाते हुए वाहन से बार-बार चक्कर लगाते रहे तथा उनके घर पहुँचने की प्रतीक्षा करते रहे।

श्री पुनीत अग्रवाल द्वारा शराब के नशे में, अपने वाहन चालक श्री नवीन के साथ मिलकर, RWA के अध्यक्ष श्री अजय सिंह के निवास के आसपास जानबूझकर भय एवं आतंक का वातावरण बनाया गया, सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध किया गया, अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया जिससे उनको गंभीर चोटें आयी तथा उनकी कार को ईट मार कर कई जगह तोड़ा गया तथा उनका फोन भी तोड़ दिया गया, वहाँ बीच-बचाव करने वाले कॉलोनी के लोगों पर भी पुनीत अग्रवाल द्वारा शारीरिक हमला किया गया तथा अन्य कॉलोनी निवासियों के साथ भी धक्का-मुक्की एवं मोबाइल फोन छीनने जैसी आपराधिक हरकतें की गई। यह आचरण न केवल रवा के नियमों का घोर उल्लंघन है, बल्कि भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत दंडनीय अपराध भी है।

अतः यह सामान्य निकाय बैठक (जीबीएम) श्री पुनीत अग्रवाल के इस गैर-कानूनी, असामाजिक एवं हिंसक व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा यह निर्णय लेती है कि

1. यह स्पष्ट है कि यह कोई आकस्मिक घटना नहीं बल्कि पूर्व नियोजित, लक्षित एवं भय उत्पन्न करने की आपराधिक कार्रवाई थी, जिससे कॉलोनी के सभी निवासियों की जान-माल की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ।

2. श्री पुनीत अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से RWA की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित (टर्मिनेटेड) किया जाता है।

3. कॉलोनी के सभी सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित एक सामूहिक प्रतिवेदन तैयार कर माननीय मुख्यमंत्री महोदय, उत्तराखंड एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), जिलाधिकारि (डीएम), देहरादून को प्रेषित किया जाए, जिसमें श्री पुनीत अग्रवाल की तत्काल गिरफ्तारी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की जाए।

4. एटीएस रवा पदाधिकारियों को अधिकृत किया जाता है कि वे कॉलोनी की सुरक्षा, शांति एवं निवासियों की जान-माल की रक्षा हेतु आवश्यक सभी कानूनी एवं प्रशासनिक कदम उठाएँ।

5. भविष्य में कॉलोनी में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, धमकी अथवा असामाजिक गतिविधि को कदापि सहन नहीं किया जाएगा और ऐसे प्रत्येक कृत्य के विरुद्ध सामूहिक रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

6. श्री पुनीत अग्रवाल द्वारा कॉलोनी के कुछ सदस्यों से व्यक्तिगत बातचीत के दौरान बिना उनकी सहमति के कॉल रिकॉर्डिंग की गई तथा उन्हें दूषित मंशा से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रसारित किया गया। यह आचरण न केवल अनुचित एवं निंदनीय है, बल्कि कॉलोनी के सदस्यों की निजता, स्वतंत्रता एवं आपसी विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला भी है।

ATS COLONY DEHRADUN

7. यदि सदस्यों को एटीएस रवा से संबंधित कोई शंका, प्रश्न अथवा स्पष्टीकरण अपेक्षित हो, तो वे उसे खुलेमंच पर RWA के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। रवा पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने हेतु प्रतिबद्ध है।

8. सभी सम्मानित सदस्यों से एकमत से स्वीकारा कि वे सतर्क, सावधान एवं एकजुट रहेंगे। “सब एक रहेंगे, नेक रहेंगे” यही हमारी कॉलोनी की सबसे बड़ी शक्ति है। अन्यथा, इस प्रकार की गतिविधियों का शिकार भविष्य में कोई भी सदस्य हो सकता है।

9. यह प्रस्ताव कॉलोनी की एकता, अनुशासन, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button